दिल को छूने वाली बातें स्टेटस सुविचार, Dil Ko Chhune Wali Baate

दिल को छूने वाली बातें स्टेटस सुविचार, Dil Ki Baate Quotes In Hindi, Dil Ki Baate Status, दिल छू लेने वाले स्टेटस, दिल को छू लेने वाले सुविचार।

आज के पोस्ट मे दिल को छूने वाली बातें स्टेटस, Dil Ki Baate Quotes In Hindi, दिल को छू जाने वाली सच्ची बातें, कुछ ऐसी बातें जो दिल को छू जाए। जिन्हें आप  पढ़कर जरूर प्रभावित होगें। इन्हें पूरा जरूर पढ़ें और अपने जीवन मे अपनाये। इन कोट्स के साथ साथ स्पष्टिकरण भी दिया है जिससे आपको और अधिक प्रेरणा मिलेगी। आप इन दिल को छूने वाली बातें को जरूर अपने जीवन मे उतारे ऐसा करने से आपके जीवन से निराशा दूर हो जाएगी और साकारात्मकता आपके अंदर आएगी जो आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी होती हैं।



दिल को छूने वाली बातें स्टेटस | Dil Ki Baate Quotes In Hindi

दिल को छूने वाली बातें स्टेटस, Dil Ki Baate Quotes In Hindi
दिल को छूने वाली बातें

किसी इंसान को दर्द देना इतना आसान है
जितना समुद्र मे पत्थर फेंकना और 
दर्द मिटाना इतना मुश्किल हैं
जितना समुद्र मे फेंके हुए पत्थर को ढूंढना।
Kisi Insan Ko Dard Dena Itna Aasan Hai
Jitna Samundar Me Pathar Faikna Aur
Dard Mitana Itna Mushkil Hai Jitna
Samundar Me Faike Hue Pathar Ko Dudhna.

दूसरों को दुखः देना बहुत आसान है मगर दूसरों के दुखः को मिटाना बहुत मुश्किल होता हैं। दुखः के बारे वही इंसान जान सकता है जिसे दूखः होता है दूसरे को इसका कोई अंदाजा नही होता। इसलिए किसी को भी दुखः मत पहुचाओ क्योंकि हो सकता है कल आपको भी दुखों का सामना कर पड़ जाये। दूसरों के दुखः मे उनका साथ जरूर निभाना चाहिए।

दिल को छू जाने वाली बातें

दिल को छूने वाली बातें स्टेटस, Dil Ki Baate Quotes In Hindi image


दिल का साफ होना जरूरी हैं
क्योंकि कोई वादे करके भी साथ नहीं देता हैं
तो कोई बिना वादों के भी जिन्दगी भर
साथ निभा जाता हैं
Dil Ka Saaf Hona Zaruri Hai
Kyoki Koi Wade Karke Bhi Saath Nhi
Deta Hai Or Koi Bina Wado Ke Bhi
Zindagi Bhar Saath Nibha Jata Hai
जिसका दिल साफ होता है उसे किसी वादे की जरूरत नहीं होती वह किसी का बिना स्वार्थ के साथ निभाता है और यदि किसी की नीयत साफ नही है तो वह लाख वादे क्यों ना कर ले फिर धोखा दे जाता हैं इसलिए साथ निभाने के लिए दिल का साफ होना जरूरी है।


दिल मे बस जाने वाली बातें
दिल को छू जाने वाली अच्छी बातें


अंदाजे से किसी की हस्ती को मत नापिए
क्योंकि ठहरें हुए दरिया अक्सर गहरे हुआ करते हैं।
Andaze Se Kisi Ki Hasti Ko Mat Napiye
Kyoki Thahre Hue Dariya Aksar Gahre
Hua Karte Hai.
किसी को सिर्फ देखकर उसकी हस्ती को नही जान सकते क्योंकि हर इंसान का अपना अलग तरीका होता है जीवन जीने का कोई ज्यादा दिखावा करता हैं और कोई बिल्कुल भी अपनी दौलत का दिखावा नही करता। इसलिए किसी भी इंसान को उसके पहनावे या उसके सरल जीवन ने मत तौलना।


दिल को सुकून देने वाली बातें इन हिंदी


खुला मत छोडिये अपनी जिन्दगी की किताब को
बिगाड़ देगें जमाने वाले जमे जमाए हिसाब को।
Khula Mat Chhodiye Apni Zindagi Ki Kitaab Ko
Bigaad Denge Jamane Wale
Jame Jamaye Hisaab Ko.
अपनी जिन्दगी के सारे राज सबको मत बताइए क्योंकि लोग आपकी कामयाबी के बारे मे पता चलते ही आपको नीचें गिराना शुरू कर देगें। इसलिए अपनी कुछ जरूरी बातों को दूसरों से गुप्त रखें।


जिन्दगी जिन्हें खुशीं नही देती
उन्हें तजुर्बे बहुत देती हैं।
Zindagi Jinhe Khushi Nhi Deti
Unhe Tazurbe Bahut Deti Hai.
जिन्दगी मे दुखः और सुख आते जाते रहते हैं दुखः और सुख से ही जीवन परिपक्व होता है। जब जीवन मे परेशानियां आती हैं तब इंसान को अधिक सीखने को मिलता है या कहें कि तब इंसान को अधिक तजुर्बे मिलते हैं इसलिए परेशानियों से घबराए नही बल्कि इनका सामना करें।


अपने कर्म बदलने से आपकी किस्मत
अपने आप बदल जाती हैं।
Apne Karam Badalne Se Aapki Kismat
 Apne Aap Badal Jati Hai.
कभी कभी इंसान के जीवन मे सफलता या सुख नही मिलता और वह कहने लगता हैं कि मेरी तो किस्मत ही खराब हैं लेकिन वह ये भूल जाता हैं कि किस्मत भी अच्छे कर्म करने से बदलती हैं जब तक अच्छे कर्म नही करेगें जब तक किस्मत भी हमारा साथ नही देती इसलिए अपने आप को अच्छे कार्य मे लगाये।



तरक्की की राह पर उसी का जोर चला हैं
बना कर रास्ता जो भीड से अलग चला हैं।
Tarakki Ki Rah Par Usi Ka Zor Chala Hai
Bana Kar Rasta Jo Bheed Se Alag Chala Hai.
अगर सफलता प्राप्त करनी है तो अपना रास्ता खुद बनाओ। अपने बनाए रास्ते पर आपको सफलता मिलने से कोई नही रोक सकता। जबकि भीड़ के साथ चलना कोई मुश्किल नही होता लेकिन भीड़ मे चलने से इंसान अपनी ताकत को भी भूल जाता है उसे अपनी ताकत पर भरोसा नही रहता और हमेशा सफलता के लिए भटकता रहता है।



स्वीकार करने की हिम्मत 
और सुधार करने की नियत हो तो
इंसान सबकुछ कर सकता हैं।
Swikar Karne Ki Himmat
Aur Sudhaar Karne Ki Niyat Ho To
Insaan Sabkuch Kar Sakta Hai.
गलतियां सबसे होती हैं। ऐसा कोई भी इंसान नही जिससे कभी गलती नही होती हो। मगर जब गलतियों को स्वीकार करने और उन्हें सुधार करने की नियत हो तो इंसान अपनी गलतियों से भी बहुत कुछ सीख सकता है।







सच्चाई के रास्ते पर कम भीड़ होती हैं
फिर भी इसपर चलना मुश्किल होता हैं
Sachhai Ke Raste Par Kam Bheed Hoti Hai
Phir Bhi Ispar Chalna Mushkil Hota Hai.
सच्चाई का साथ देना हर किसी के लिए मुश्किल नजर आता हैं मगर सच्चाई के रास्ते पर चलने से ही इंसान का जीवन अच्छा होता है क्योंकि झूठ का साथ देने से कभी भी किसी का भला नही होता



सरल स्वभाव का होना
किसी की कमजोरी नहीं बल्कि
उसके अच्छे संस्कार होते है।
Saral Swabhav Ka Hona
Kisi Ki Kamzori Nhi Balki
Uske Acche Sanskar Hote Hai.
किसी सरल स्वभाव का होना कोई कमजोरी या डरपोक होना नही है बल्कि यह इस बात की निशानी है कि उसके संस्कार कितने अच्छे हैं। अपने स्वभाव के कारण ही इंसान को इज्ज़त मिलती है क्योंकि जो जैसा करता हैं उसके पास भी वैसा ही लौटकर आता हैं। अगर कोई अच्छे कर्म करता है तो उसके जीवन मे सुख आएगा।



इतने कडवें मत बनो कि कोई चख ना सके
और इतने मीठे भी मत बनो कि कोई निगल जाये।
Itne Kadve Mat Bano Ki Koi Chakh Naa Sake
Aur Itne Meethe Bhi Mat Bani Ki Koi Nigal Jaye.
जहां जरूरत हो वहां कडवें जरूर बने मगर हर वक्त कडवें या कठोर बने रहना कोई अच्छी बात नही हैं क्योंकि ऐसा करने से लोग दूरी बनाने लग जाते हैं। और जरूरत से ज्यादा मीठा होने से लोग आपको कुछ नही समझेगें और आपकी बातों को महत्व नहीं देगें इसलिए जहां जरूरत हो वही नरम बने और जहां जरूरत हो वहां कठोर बने।




किसी की मदद करने के लिए
धन की जरूरत नहीं होती
उसके लिए एक अच्छे
मन की जरूरत होती हैं
Kisi Ki Madad Karne Ke Liye
Dhan Ki Zarurat Nhi Hoti
Uske Liye Ek Acche
Man Ki Zarurat Hoti Hai.
बहुत से लोग मदद करने को सिर्फ धन का होना ही समझते हैं। और बहाने लगाते हैं कि हमारे पास तो कुछ धन हैं ही नही इसलिए हम मदद नही कर सकते जबकि अगर अच्छा मन हैं तो इंसान किसी भी परिस्थिति मे मदद के लिए आगे आ सकता है। इसलिए मदद के लिए अच्छा मन होना जरूरी है ना कि ज्यादा धन का होना।



वजूद समय के साथ बदलता रहता है
दिपक सूर्य के सामने कुछ नहीं
मगर अंधेरे के सामने बहुत कुछ हैं
Wazud Samay Ke Sath Badalta Rahta Hai
Deepak Surya Ke Samne Kuch Nhi
Magar Andhere Ke Samne Bahut Kuch Hai.
समय समय पर परिस्तिथियाँ बदलती रहती हैं और समय के साथ ही किसी का महत्व समझ मे आता है। हर किसी इंसान मे कुछ अलग गुण और सामर्थ होता है। जैसे दिपक का दिन के समय या सूरज की रोशनी मे कोई महत्व नही होता और अंधेरे मे दिपक ही ऊजाले का साधन होता हैं। इसलिए किसी भी इंसान को बेकार मत मानो उसके पास अपनी अलग शक्ति हैं जो समय आने पर काम आती हैं।

दिल की बात स्टेटस इन हिंदी


इतनी जल्दी दुनिया की कोई चीज नहीं बदलती जितनी 
जल्दी इंसान की नजरें और नियत बदल जाती हैं।
Itni Jaldi Duniya Ki Koi Cheez Nhi
Badalti Jitni Jaldi Insan Ki Nazrein Or
Niyat Badal Jati Hai.
इंसान की नीयत और नजरें बदलने मे वक्त नही लगता क्योंकि इंसान का मन हमेशा विचलित रहता है। जब इंसान के अंदर लालच या मौह आ जाता है तो वह अपने पराये को भूलकर स्वार्थी बन जाता हैं जिसके लिए उसे कितनी भी नीचे तक अपनी सोच को क्यों ना ले जाना पड़े।


Related Posts


आपको ये दिल को छूने वाली प्रेरणादायक बातें कैसी लगी हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर बताए। अगर आपको ये स्टेटस पसंद आये हो तो लिंक को अपने दोस्तों के पास भी शेयर करें
धन्यवाद!!