मुश्किल वक्त की प्रेरक बाल कहानियां

मुश्किल वक्त की प्रेरक कहानी:

मुश्किलें हमें कमजोर करने नहीं बल्कि मजबूत बनाने आती हैं। बिना मुश्किल वक्त सहे कोई मजबूत नहीं बन सकता। जो जितना ज्यादा आराम करेगा वो उतना ही कमजोर होता जाएगा। इस मुश्किल वक्त की प्रेरक कहानी मे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

मुश्किल वक्त की प्रेरक बाल कहानियां


मुश्किलें ही इंसान को महान बनाती हैं


एक बार की बात है कि एक लडका गर्मियों की छुट्टी मे अपने नाना के घर गया और नाना से बोला कि नाना मुझे एक बात बताओ ये जो लोग कहते है कि वह महान वो महान आदमी था। ये महान बनते है। नाना ने कहा चलो मेरे साथ चलो और एक नर्सरी से दो पौधे ले आये और लडके से कहा कि इनमे से एक को गमले मे लगाकर घर के अन्दर रख दो और दूसरे को घर से बाहर खुली जगह मे लगा दो। लडके ने दोनो पोधे लगा दिये। 


नाना ने पुछा कि बताओ इनमे से कोन सा पौधा बडा होगा। लडके ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि ये घर के अन्दर वाला पौधा जल्दी बडा होगा क्योंकि इसका ख्याल अच्छे से रख सकते हैं जैसे पानी देना। और ये आंधी तुफान से भी सुरक्षित रहेगा इसलिए घर के अन्दर वाला पौधा ज्यादा बडा होगा। नाना ने कहा ठीक है। तुम अगली गर्मियों की छुट्टियो मे आकर देखना। 


लडका अपने घर आ गया। और अगली गर्मियों की छुट्टियां भी आ गयी। लडका बडा उत्सुक था अपने नाना के घर जाने के लिए और ये पूछने के लिए कि इंसान महान कैसे बनते हैं। लडका नाना के घर गया और नाना से सवाल किया कि नाना बताओ आदमी महान कैसे बनते है। नाना ने कहा कि जो तुमने पौधे लगाए थे उन्हें जाकर देखो कौनसा बडा हो गया है। लडका घर के अन्दर गया और गमले मे रखा पौधा देखा जो बडा हो चुका था। लडका नाना से बोला देखो मैने कहा था न कि ये गमले वाला पौधा बडा होगा अब ये बडा पौधा हो गया हैं। नाना ने कहा कि ये सब कहने से पहले एक बार बाहर वाले पौधे को भी देख लो। लडका बाहर आया तो देखा वहा कोई पौधा हैं ही नही सिर्फ एक बडा पेड़ हैं। यह देखकर लडका नाना से बोला ये चमत्कार कैसे हुआ। ये बाहर वाला पौधा पेड़ कैसे बन गया जबकि अन्दर गमले मे रखा पौधा अब भी पौधा ही है।


 नाना ने कहा अन्दर वाले पौधे ने कभी मुश्किलों का सामना नही किया और बाहर वाले पौधे ने तेज धूप, तेज तूफान, तेज बारिश को भी सहा है और संघर्ष किया है तब जाकर ये बडा पेड़ बन सका उसी तरह जो आदमी मुश्किलों का सामना करते हैं वही महान बन पाते है और जो मुश्किलों का सामना नही करते वो आगे नही बढ पाते।

हमे हमेशा आगे बढने के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए कभी हार नही माननी चाहिए। कोशिश करने से सफलता जरूर मिलती हैं।
आपको कैसी लगी ये कहानी कमेंट करके जरूर बताये
धन्यवाद

Related Post: