सहजन के फायदे: जानिए इस चमत्कारी फली के 7 जबरदस्त लाभ | Drumstick Benefits in Hindi

सहजन क्या है? (What is Drumstick?)

सहजन या मोरिंगा जिसे अंग्रेज़ी में Drumstick कहा जाता है, भारतीय रसोई में एक खास जगह रखता है। स्वाद में जितनी लाजवाब, सेहत के लिहाज़ से उतनी ही फायदेमंद होती है यह फली। इसे 'सुपरफूड' भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते हैं।

<img src="sahjan.jpg" alt="सहजन की फली के फायदे">


सहजन की फली के 7 प्रमुख फायदे (Top 7 Benefits of Drumstick in Hindi)

सहजन सिर्फ एक साधारण सब्जी नहीं, बल्कि यह पोषण का पिटारा है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख लाभ:

1. पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद

सहजन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में यह बेहद लाभकारी है।

2. हड्डियों को बनाए मजबूत

यह फली कैल्शियम और फॉस्फोरस का बेहतरीन स्रोत है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देती है।

3. इम्युनिटी को बूस्ट करता है

विटामिन C की अधिक मात्रा के कारण यह संक्रमणों से लड़ने में सहायक होता है।

4. त्वचा और बालों की सेहत

सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को जड़ से पोषण देते हैं।

5. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लाभकारी

यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी उपयोगी होता हैं।

6. दिल को रखे स्वस्थ

सहजन में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल की धमनियों को साफ़ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

7. आयरन का बेहतरीन स्रोत

इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है और थकान को कम करता है। इसलिए एनीमिया के रोगियों को सहजन का उपयोग करना चाहिए।

कैसे करें सेवन? (How to Use Drumstick?)

सहजन की सब्जी, सूप, सांभर या चाय के रूप में इसे अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से इसके लाभ स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं

### **FAQs (Frequently Asked Questions)**

Q1. सहजन खाने का सही समय क्या है?

सुबह के समय या दोपहर के भोजन में सहजन लेना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि शरीर दिन में बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित करता है।

Q2. क्या सहजन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

जी हां, लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है।

Q3. क्या सहजन वजन घटाने में मदद करता है?

हां, इसमें फाइबर और कम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें: अगर आप भी रोज खाते हैं भीगी हुई किशमिश, तो आपको भी मालूम होने चाहिए किशमिश के यें खास फायदें