अगर आप भी रोज खाते हैं भीगी हुई किशमिश, तो आपको भी मालूम होने चाहिए किशमिश के यें खास फायदें
किशमिश का पानी पीने के फायदें: बदलते लाइफस्टाइल और ख़राब खान-पान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपनी सेहत को सही बनाए रखा जाए। सूखें मेवे आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। कुछ मेवे ऐसे होते हैं जिन्हें सूखा ही खाया जा सकता हैं। और कुछ मेवे ऐसे भी होते हैं जिन्हें पानी में भिगोकर खाया जाए तो इन्हें फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं।
![]() |
भीगी हुई किशमिश रोज खाने के फायदें |
किशमिश एक ऐसा छोटा सा मेवा हैं जिसे बिना भिगोएं भी खाया जा सकता हैं, यदि इसे रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। किशमिश में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत में चार चांद लगा सकते हैं।
रातभर भीगी हुई किशमिश में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, और फाइबर जैसे तत्व होते हैं।जो हड्डियों से लेकर पाचनतंत्र और आयरन की कमी को दूर करने के लिए काफी जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं भीगी हुई किशमिश खाने के फायदों के बारे में।
पाचनतंत्र होता है मजबूत
किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में कारगर होता है। इसके सेवन से पेट फूलना, गैस, अपच जैसी समस्याओं से छूटकारा मिल सकता हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
हड्डियों को सेहतमंद बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता हैं, रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव किया जा सकता हैं।
खून की कमी करें पूरा
रातभर भीगी हुई किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा होती हैं। इसकी कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता हैं। और एनीमिया जैसी समस्या उत्पन्न हों जाती हैं। भीगी हुई किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता हैं। खासकर बच्चे और महिलाएं के लिए इसका सेवन लाभदायक होता हैं।
शरीर में एनर्जी बनाए रखें
दिन की शुरुआत में शरीर में एनर्जी बहुत जरूरी होती हैं। किशमिश के पाया जाना वाला आर्जिनिन नामक प्रोटीन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसलिए सुबह में किशमिश का सेवन काफी अच्छा हो सकता हैं।
दुबलेपन को करें दूर
किशमिश में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और कैलरी वजन बढ़ाने में सहायक होती हैं। इसलिए जो लोग दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए किशमिश का सेवन एक बहतर विकल्प हो सकता हैं।
एक टिप्पणी भेजें