Parsley In Hindi | Parsley Leaves Kya Hota Hai?, Fayde Or Nuksan

Parsley In Hindi: दोस्तों आपने कई बार पार्सले का नाम सुना होगा। मगर हो सकता है आप पार्सले के बारे ज्यादा नहीं जानते होंगे। आज आप जान पाएंगे कि पार्सले क्या होता हैं। What Is Parsley In Hindi. पार्सले एक आकर्षक पत्तियों वाला पौधा होता है। भारत मे पार्सले को इतना ज्यादा इस्तेमाल नही किया जाता है। जबकि अमेरिका, कनाडा, इटली, स्पेन आदि देशों में पार्सले का बहुत ज्यादा सेवन किया जाता है। पार्सले को हिंदी में अजमोद भी कहा जाता है। कुछ लोग का ये भी कहना है कि अजमोद और पार्सले अलग-अलग हैं।

Parsley in hindi, parsley kya hota hai
Parslay In Hindi


Parsley Kya Hota Hai?

Parsley को अधिकतर लोग इसकी आकर्षक पत्तियों की वजह से जानते हैं। पार्सले की पत्तियां हरे रंग, घुंघराली और सुन्दर होती है। ये देखने मे बहुत आकर्षक लगती हैं। पार्सले आकर्षक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट व सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसकी पत्तियों का आकार धनिया की पत्तियों से मिलता जुलता होता है। पार्सले का पौधा लगभग एक से दो फीट लंबा हो सकता हैं। इसका पौधा झाडीनुमा होता है। इस पर सफेद रंग के फूल आते हैं पार्सले का तना मोटा होता है जबकि पत्तियां छोटी व घुंघराली होती है। जिसकी वजह से पार्सले का पौधा बहुत ही सुन्दर लगता है।

Parsley को कैसे इस्तेमाल करें?

पार्सले को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। पार्सले को धनिया की तरह इस्तेमाल किया जाता है। पार्सले को गार्निश, सूप, सलाद, जूस आदि की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। पार्सले की पत्तियों को सुखाकर भी खाया जा सकता है। इसके लिए पार्सले के पौधे से मोटा तना अलग कर लिया जाता है। और कोमल व पतले तने को लेकर साफ पानी से धोकर हल्का सुखा लेते हैं। अब इसकी पत्तियों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। और कटी पत्तियों को सुखा लेते हैं। सुखी पत्तियों को किसी भी जार मे भरकर काफी दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। पार्सले की सूखी पत्तियों को किसी भी सब्जी मे इस्तेमाल कर सकते हैं। दही, सूप, दाल आदि मे गार्निश के तौर पर भी पार्सले का इस्तेमाल किया जा सकता है। या फिर इसकी ताजा हरी पत्तियों को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। ज्यादातर पार्सले की पत्तियों को गार्निश के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही पार्सले के बीज भी खाने के काम आते हैं। इसका सेवन गार्निश के रूप में, जूस, सूप, दही के साथ आदि कैसे भी किया जाये तरह से लाभदायक होता है।

What is Parsley in Hindi


पार्सले में उपयोगी तत्व कौन-कौन से हैं?

पार्सले बहुत ही गुणकारी पौंधा है। इसमें उपस्थित तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, बी12, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन फाइबर आदि गुणकारी तत्व उपस्थित रहते हैं। ये सभी शरीर के बहुत फायदेमंद रहते हैं। पार्सले कई तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद रहता है

पार्सले के क्या क्या फायदें है?

पार्सले खाने से बहुत से फायदे होते हैं। यह शरीर के लिए बहुत गुणकारी सिद्ध होता है। साथ ही इसके सेवन से बहुत से रोग से छुटकारा मिल जाता हैं। इसके अनेक फायदे होते हैं जिनके बारे में आप सायद ही जानते होंगे। यदि आप पार्सले के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो आप इसके फायदों को बहुत अच्छी तरह जान जाएंगे। साथ ही आप इसे अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

किडनी के लिए है फायदेमंद

पार्सले किडनी के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। पार्सले का नियमित सेवन करने से यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। जिससे किडनी मे बने विषाक्त पदार्थ भी शरीर से बाहर हो जाते हैं। और किडनी बिल्कुल स्वस्थ हो जाती है। इसके लिए पार्सले का जूस बनाकर नियमित रूप से लेना चाहिए।

आंखों के लिए उपयोगी होता है।

पार्सले मे विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन ए व एंटीआक्सीडेंट मौजूद रहते हैं। ये सभी तत्व हमारी आंखों के लिए लाभदायक होते हैं। आजकल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते हैं जिससे हमारे शरीर मे बहुत सी बिमारी अपना घर बना लेती है। कई बार पोल्यूशन के कारण हमारी आंखों मे परेशानी होने लगती है। ऐसे में पार्सले का सेवन आंखों से संबंधित समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

मुंह की दुर्गंध को दूर करता है

कई बार मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आने लगती है। जिसके कारण हमें किसी से बात करने मे सर्मिदगी महसूस होती है। मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए पार्सले बहुत अच्छा रहता है। मुंह मे दुर्गंध पेट की कब्ज या पाचन-क्रिया सही ढंग से ना होने के कारण होती है। पार्सले के सेवन से मुंह की दुर्गंध को खत्म किया जा सकता है।

हड्डीयों को मजबूत करता है 

पार्सले का नियमित सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योकि पार्सले मे केल्शियम, फास्फोरस आदि तत्व मौजूद रहते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। पार्सले को अपनी डेली डाइट मे शामिल करना चाहिए क्योंकि यह न केवल हड्डियों के लिए बल्कि समस्त शरीर के लिए एक गुणकारी औषधि है।

आयरन की कमी को दूर करता है

पार्सले हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करता हैं। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती है। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो डाक्टर भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों मे आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। पार्सले भी हरी पत्तेदार सब्जियों की श्रेणी में आता है। और इसमें भी आयरन की प्रर्याप्त मात्रा होती है। आयरन की कमी से शरीर में बहुत से अन्य रोग भी उत्पन्न हो जाते। इसलिए आयरन की कमी को दूर करने के लिए पार्सले का नियमित सेवन करना चाहिए।

मुहांसे और झुर्रियों को खत्म करता है

मुंहासों से हर कोई परेशान रहता है। और इनको सही करने के ना जाने कितनी दवाइयों का इस्तेमाल करते है मगर फिर भी मुंहासे सही नहीं हो पाते हैं। पार्सले मुंहासों को सही करने मे काफी मददगार साबित होता है। मुहांसे और झुर्रियां चहरे की सुन्दरता छीन लेते हैं। इनके लिए बहुत से लोग इन पर काफी पैसा बर्बाद कर देते हैं। पार्सले मे मुंहासों को सही करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए पार्सले का सेवन मुंहासों से मुक्ति दिला सकने में सहायक हो सकता है।

पाचन-क्रिया को सुधारता है

कब्ज, पेट दर्द या पाचन-क्रिया से संबंधित समस्या को पार्सले सही करता है। पार्सले मे मौजूद फाइबर सामग्री पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होती है। यह भोजन को पचाने मे सहायक होता है। छोटी आंत मे पार्सले अच्छे बैक्टीरिया की तरह कार्य करता है। पाचन-क्रिया को दुरुस्त करने के लिए नियमित रूप से पार्सले की पत्तियों का रस का सेवन करना चाहिए।

एलर्जी मे लाभदायक

एलर्जी एक बहुत ही गंभीर बिमारी है। यह किसी को भी हो सकती है। और जब एलर्जी किसी को हो जाती है तो इसे सही करना बहुत मुश्किल होता है। साथ ही यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मे भी पहुंच सकती है। पार्सले मे एलर्जी को सही करने के गुण होते हैं। पार्सले मे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो बैक्टीरिया को मारने मे सहायक होता है। इसलिए पार्सले का नियमित सेवन एलर्जी को सही करने मे सहायक होता है।

रक्त चाप को सही करता है

रक्त चाप आजकल एक आम बिमारी बन चुकी है। हर किसी उम्र के लोगों मे रक्त चाप की बिमारी देखने को मिलती हैं। पार्सले मे रक्त चाप को सही करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए रक्त चाप के रोगियों के लिए पार्सले का नियमित सेवन करना सही रहता है।

हृदय के लिए वरदान

हृदय हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना इंसान का जिंदा रहना नामुमकिन है। हृदय का स्वस्थ रहना हमारे लिए बहुत जरूरी है। पार्सले की पत्तियों मे विटामिन बी फोलेट की प्रचुर मात्रा होती है। यह तत्व हृदय को स्वस्थ रखने मे मदद करता है। खाने मे फोलेट को सामिल करने से हृदय संबंधी विकारों को दूर किया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

पार्सले मे मौजूद एपिगेनिन तत्व शरीर मे आई सूजन को सही करने मे सहायक होता है। साथ ही इसमे उपस्थित एंटिआक्सिडेंट पदार्थ व विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए पार्सले को अपनी रोजाना की डाइट मे सामिल करना चाहिए।

पार्सले के नुक़सान क्या है?

पार्सले को सही मात्रा में लेने पर कोई गंभीर नुकसान नहीं होते हैं। मगर कभी कभी किसी व्यक्ति मे इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

पार्सले की तासीर गर्म होती है। जिससे यह कुछ व्यक्तियों मे कई खतरे पैदा कर देता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए

जैसा कि बताया गया है कि पार्सले की तासीर गर्म होती है। जिसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए सही नही माना जाता है। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के गर्भाशय मे उत्तेजना पैदा हो सकती है। व समय से पहले प्रसव का कारण भी बन सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पार्सले के सेवन से बचना चाहिए।

त्वचा के लिए हानिकारक

बहुत से लोग की त्वचा बहुत सेंसीटिव होती है। ऐसे व्यक्ति को पार्सले का सेवन नहीं करना चाहिए। यह त्वचा को सूजन के प्रति अतिसंवेदनशील बना देता है जो एलर्जी का कारण बन सकता है।

पार्सले का सेवन उचित मात्रा में करना ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पार्सले की तासीर गर्म होती है। जो कई प्रकार से शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वैसे एक निश्चित मात्रा और सही ढंग से लेने पर पार्सले शरीर के लिए एक गुणकारी औषधि की तरह कार्य करता है।

दोस्तों आपने इस पोस्ट के माध्यम से पार्सले के बारे बहुत सी जानकारी हासिल की होगी। जो आपको पहले शायद मालूम नहीं होगी। जैसे पार्सले क्या होता हैं ( Parsley In Hindi), पार्सले के क्या फायदे हैं, पार्सले के क्या नुकसान है आदि।

इसे भी पढ़ें- फल और सब्जियों के रंग और स्वाद के कारक