जानिए सबसे सस्ती मुद्रा किस देश की है | भारत से सस्ती मुद्रा वाले देश | रोचक जानकारी

ये हैं दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी:
आपने भारतीय मुद्रा रूपये से मजबूत मुद्राओं के बारे मे सुना होगा मगर आज हम आपको ऐसी मुद्राओं के बारे मे बताएगें जो भारत की मुद्रा से भी काफी कमजो हैं। ऐसी मुद्राए जो भारतीय रूपये से कमजोर है।





वेनेजुएला
वेनेजुएला की मुद्रा का नाम- वेनेजुएला बोलिवर
मुद्रा का सूचक- VEF
1रूपये = 27051 बोलिवर

वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश हैं। वेनेजुएला की मुद्रा बोलिवर हैं। 1980 के दशक में वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था दक्षिण अमेरिका मे सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था थी। वर्तमान मे वेनेजुएला की मुद्रा के मुकाबले भारत की मुद्रा बहुत ज्यादा बडी हैं। मतलब यदि आप वेनेजुएला की मुद्रा से भारत मे एक किलो चीनी खरीदने लगे तो आपको लगभग 1082000 बोलिवर चुकाने पडेगें। वेनेजुएला की राजधानी काराकास हैं इसकी साथ ही काराकास वेनेजुएला क सबसे बडा शहर भी हैं। वेनेजुएला मे स्पेनिश भाषा बोली जाती हैं।


ईरान
ईरान की मुद्रा का नाम- ईरानी रियाल
सूचक- IRR
1 रुपया = 540 ईरानी रियाल

ईरान एशिया में दक्षिण-पश्चिम खंड मे स्थित हैं। ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल हैं। ईरानी रियाल भारतीय रूपये के मुकाबले बहुत कमजोर है। भारतीय 1 रूपये के लिए आपको लगभग 570 ईरानी रियाल चुकाने पडेगें। ईरान की राजधानी तेहरान हैं। यहां की मुख्य भाषा फा़रसी हैं। प्राकृतिक गैस के भंडारण के हिसाब से ईरान पहले स्थान पर है।


वियतनाम
मुद्रा का नाम- वियतनामी दोंग
मुद्रा का सूचक- VND

1 रूपया = 314 वियतनामी दोंग

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग मे स्थित हैं। वियतनाम की मुद्रा वियतनामी दोंग हैं। भारती रूपये के मुकाबले वियतनामी दोंग कमजोर है। 1 रूपये के बराबर 314 वियतनामी दोंग होते हैं। वियतनाम की राजधानी हनोई हैं। वियतनाम का सबसे बडा शहर हो ची मिन्ह शहर हैं। यहां 85 % जनसंख्या बौद्ध धर्म से जुडे है। 


इंडोनेशिया- 
इंडोनेशिया की मुद्रा का नाम- इंडोनेशियन रूपिया
मुद्रा का सूचक- IDR
1 रूपये= 195 इंडोनेशियन रूपिया 

इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया मे स्थित देश हैं। इंडोनेशिया की मुद्रा इंडोनेशियन रूपिया हैं। इंडोनेशिया रूपिया की बात करे तो भारत के एक रूपये के लिए आपके पास लगभग 195 इंडोनेशियन रूपिया होने चाहिए। इंडोनेशिया के लोग अनौपचारिक रूप से रूपिया के लिए पेराक शब्द का भी इस्तेमाल करते हैं। जिसका अर्थ इंडोनेशिया मे चांदी होता हैं। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता हैं। इंडोनेशिया आबादी के हिसाब से चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश हैं यहां की आबादी 40 करोड के आसपास हैं।


उज्बेकिस्तान
उज्बेकिस्तान की मुद्रा का नाम- उज्बेकिस्तानी सोम
मुद्रा का सूचक- UZS
1 रूपये = 143 सोम

उज्बेकिस्तान एशिया के केन्द्र में स्थित देश हैं। यह 1991 तक सोवियत संघ का घटक था। उज्बेकिस्तान की मुद्रा सोम हैं। उज्बेकिस्तान की मुद्रा भी भारत की मुद्रा के मुकाबले कमजोर हैं। 1 रूपये के लिए लगभग 143 सोम चुकाने पडेगें। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद हैं। 



कंबोडिया
कंबोडिया की मुद्रा का नाम- कंबोडियन राइल
मुद्रा का सूचक- KHR
1 रुपये = 56 कंबोडियन राइल

कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक मुख्य देश हैं। कंबोडिया की मुद्रा का नाम कंबोडियन राइल हैं। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, निर्माण उद्योग और पर्यटन पर आधारित हैं। कंबोडियन राइल भारती रूपये की तुलना में बहुत कमजोर है। यहां भारत के एक रूपये के लिए लगभग 56 कंबोडियन राइल चुकाने होगें। कंबोडिया की राजधानी नामपेन्ह हैं। यहां मुख्य रूप से खमेर भाषा बोली जाती हैं।



कोलंबिया
कोलंबिया की मुद्रा का नाम- कोलंबियन पैसों
मुद्रा का सूचक- COP
1 रूपये = 50 कोलंबियन पैसों

कोलंबिया दक्षिण अमरीका महाद्वीप में उत्तर पश्चिम मे स्थित देश हैं। कोलंबिया की मुद्रा कोलंबियन पैसों हैं। कोलंबियन पैसों भारतीय रूपये के मुकाबले कमजोर हैं। यहां 1 रूपये के लिए 50 कोलंबियन पैसों की जरूरत होगी। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा हैं। कोलंबिया का सबसे बडा शहर भी बोगोटा हैं। कोलंबिया मे अधिकतर लोग स्पेनिश भाषा का प्रयोग करते हैं।



तंजानिया
तंजानिया की मुद्रा का नाम-  सीलिंग
मुद्रा का सूचक- TZS
1 रूपये = 31 सीलिंग

तंजानिया अफ्रीका मे बसा एक देश हैं। तंजानिया की मुद्रा सीलिंग हैं। भारती के एक रूपये के लिए तंजानिया मुद्रा के 31 सीलिंग चुकाने होगें। तंजानिया की राजधानी दादोमा हैं। तंजानिया का सबसे बडा शहर दार अस सलाम हैं।




आर्मेनिया
आर्मेनिया की मुद्रा का नाम- आर्मेनियन द्राम
मुद्रा का सुचक- AMD
1रुपये= 7.5 अरमेनियन द्राम

आर्मेनिया पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षैत्र मे स्थित एक पहाड़ी देश हैं। यहां की मुद्रा का नाम अर्मेनियम द्राम हैं। एक रूपये के बराबर लगभग 7.5 आर्मेनियम द्राम हैं। आर्मेनिया की राजधानी येरेवान हैं। यहां की आधिकारिक भाषा आर्मेनियम हैं। आर्मेनिया का सबसे बडा शहर येरेवान हैं।


तो ये थी ऐसी मुद्रा जो भारतीय रूपये से भी काफी कमजोर है। इनके अलावा भी मुद्राएं हैं जो रूपये की तुलना में कमजोर हैं। वैसे हर दिन मुद्रा की कीमत मे कुछ ऊतार चढाव आते रहते हैं।
आपको ये रोचक जानकारी कैसी लगी हमें कमेट्स करके जरूर बताए।
धन्यवाद