दामोदर नदी से जुडे मुख्य प्रश्न | Damodar Nadi Question In Hindi

Damodar nadi question and answer, दामोदर नदी से जुडी जानकारी
दामोदर नदी से जुडे प्रश्न



दामोदर नदी से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी:

भारत की प्रमुख नदियों में से एक दामोदर नदी भी हैं। दामोदर नदी से जुडे प्रश्न बहुत सी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। दामोदर नदी से जुडे किसी अन्य प्रश्न को भी आप हमें कमेट्स करके पूछ सकते हैं।


Q1. दामोदर नदी का उद्गम स्थल क्या है?

Ans. दामोदर नदी का उद्गम स्थल झारखंड के छोटा नागपुर की पहाडियां हैं। दामोदर नदी झारखंड से पश्चिम बंगाल तक बहती है। दामोदर नदी हुगली नदी की सहायक नदी हैं।




Q2.दामोदर नदी का दूसरा नाम क्या है?

Ans. दामोदर नदी का दूसरा नाम  बंगाल का शोक (Sorrow Of Bangal) हैं। इसे झारखंड में देवनद के नाम से भी जाना जाता हैं।


Q3. दामोदर नदी को शोक नदी क्यों कहा जाता है?

Ans. दामोदर नदी के कारण पहले भयानक बाढ़ आ जाती थी जिसके कारण इसका नाम बंगाल का शोक या बंगाल का अभिशाप पडा़


Q4.  दामोदर नदी कहाँ पर है?

Ans. दामोदर नदी बंगाल और झारखंड मे स्थित हैं। इसका लगभग आधा हिस्सा पश्चिम बंगाल में है और आधा हिस्सा झारखंड राज्य में है।


Q5. दामोदर नदी की सहायक नदी कौन सी है?

Ans. दामोदर नदी की प्रमुख सहायक नदियां कोनार, बोकारो, व बराकार हैं।


Q6. दामोदर नदी की लंबाई कितनी है?

Ans. दामोदर नदी की लम्बाई लगभग  592 किलोमीटर (368 मील) हैं


Q7. पंचेत बाध किस नदी पर बनाया गया हैं?

Answer. दामोदर नदी पर पंचेत बांध बनाया गया है। जो झारखंड के धनबाद जिले में स्थित है। इसका निर्माण 1959 मे हुआ था। यह कोलकाता से 220 किलोमीटर दूर है।


Q8. दामोदर वैली कारपोरेशन क्या है?

Answer. दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) दामोदर घाटी निगम का गठन 6 जुलाई 1948 मे हुआ। यह भारत सरकार की पहली बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना हैं। जिसका मुख्य  उद्देश्य है- दामोदर नदी  की बाढ़ नियंत्रण, व जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण, विद्दुत उत्पादन करना, दामोदर नदी के क्षैत्र मे रहने वाले निवासियों का सामाजिक और आर्थिक कल्याण करना आदि।


Q9. दामोदर घाटी परियोजना किन राज्यों में है?

Ans. दामोदर घाटी परियोजना दामोदर नदी क्षैत्र पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यो मे हैं।


Q10. दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत कौन से मुख्य बांध हैं?

Ans. 1.  मैथन बांध
2. तेलैया बांध
3. पंचेत बांध
4. बोकारो बांध
5. कोनार बांध

आपको ये प्रश्न और उत्तर कैसे लगे हमें कमेट्स करके बताए साथ ही यदि आप किसी अन्य प्रश्न के जवाब चाहते हैं तो उन्हें भी हम तक जरूर पहुचाए।
धन्यवाद!!